Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने चलाया जन जागरण अभियान, की नारेबाजी

Advertisement
Advertisement
जामताड़ा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर 14 से 29 नवंबर तक चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस ने 22 नवंबर को सुभाष चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए. इस अवसर पर पार्टी के संथाल परगना प्रभारी डॉ. अजमेर अली उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है तथा किसान हमारे अन्नदाता. तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 700 से अधिक आंदोलनकारी किसानों की जानें चली गई. हजारों किसान विगत 1 साल से खुले आसमान के नीचे आंदोलन करते रहे. भाजपा ने आंदोलनरत किसानों को देशद्रोही करार देते हुए बदनाम करने का प्रयास किया. इसके बावजूद किसान अपने हक के लिए डटे रहे. अंत में किसानों की जीत हुई. जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल रऊफ अंसारी ने जन जागरण अभियान का नेतृत्व करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में असफल रही है. महंगाई से जनता परेशान है. मौके पर नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरफराज शेख, जिला कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अकबर अंसारी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरफराज अंसारी, सोहेल आलम, नसीम अंसारी, जसीम अंसारी, इरफान खान, लालबाबू अंसारी मौजूद थे. ये भी पढ़ें : टीम">https://lagatar.in/team-india-removed-the-biggest-weakness/">टीम

इंडिया ने दूर कर ली सबसे बड़ी कमजोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही