Search

 
 
 

झारखंड में एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का अधिकार, झामुमो से करेंगे अनुरोध: के.राजू

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है. गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के.राजू ने कहा कि राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव होने है. एक सीट पर कांग्रेस का अधिकार  बनता है. कांग्रेस पार्टी इसकी मांग झामुमो से करेगी.
 

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है. गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के.राजू ने कहा कि राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव होने है. एक सीट पर कांग्रेस का अधिकार  बनता है. कांग्रेस पार्टी इसकी मांग झामुमो से करेगी. वह जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इसका अनुरोध करेंगे.


साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 3 राज्यसभा चुनावों में राज्य का सत्तारूढ़ गठबंधन सिर्फ एक सीट जीतने की स्थिति में था, इसलिए तीनों बार सीट झामुमो के पास गई, लेकिन इस बार यह गठबंधन दोनों सीट जीतने की स्थिति में है. इस बार हमारे पास दो सीटों के लिए संख्या बल है, इसलिए हमें एक सीट के लिए अनुरोध करने का अधिकार है.


उल्लेखनीय है कि जून माह में झारखंड से 2 राज्य सभा सीटों पर चुनाव होगा. भाजपा के दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन के बाद एक सीट खाली है. झारखंड में 81 विधानसभा सदस्यों में सत्तारूढ़ दल के पास 56 विधायक हैं. इसमें झामुमो के 34 और कांग्रेस के 16 विधायक शामिल है. 


के.राजू ने झारखंड में झामुमो और कांग्रेस के बीच किसी तरह की खटास की खबरों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस आवाज उठाती है. जिसे कुछ लोग दूसरे नजरिये से देखते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही