Search

 
 
 

चाईबासाः तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरे, बिजली गुल

पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. आंधी में कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ व उसकी टहनियां गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया. कई जगहों पर बिजली के तार टूट कर गिर जाने से बिजली गुल हो गई.
 
आंधी में गिरा पेड़.

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. आंधी में कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ व उसकी टहनियां गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया. कई जगहों पर बिजली के तार टूट कर गिर जाने से बिजली गुल हो गई.

 


जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, गोइलकेरा, आनंदपुर, सोनुआ, जगन्नाथपुर, मझगांव समेत अन्य प्रखंडों में शाम छह बजे तक बारिश जारी रही. यह आंधी-पानी रोजाना कमाने-खाने वालों के लिए आफत बनकर आई. बारिश के कारण चाईबासा व चक्रधरपुर शहर के विभिन्न मोहल्लों में नालियों का पानी सड़क पर आ गया. इससे लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं. शाम साढ़े छह बजे तक चाईबासा व चक्रधरपुर के कई हिस्सों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही