Shambhu Kumar
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के कराइकेला थाना क्षेत्र के छोटा रांगरिंग में गुरुवार को वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई. सूचना मिलते ही कराइकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन दल-बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जाता है कि छोटा रांगरिंग गांव निवासी 34 वर्षीय कार्तिक सम्बरूई अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गये थे. तभी तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू गई. इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसके चपेट युवक आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर भालूपानी की मुखिया सावित्री मेलगाड़ी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष तीरथ जामुदा घटनास्थल पहुंचे और कराईकेला पुलिस को खबर दी.
ग्रामीणों ने बताया कि कार्तिक सम्बरूई की पत्नी की मौत एक वर्ष पूर्व सांप काटने से हुई थी. उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment