Search

 
 
 

कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम ने की चाय पर चर्चा, पार्टी के मेनिफेस्टो को बताया बेस्ट

 
Ranchi: आदित्य विक्रम जयसवाल के नेतृत्व में शनिवार को करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब दोपहर 2 से 4 बजे तक असली चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से यूथ आइकॉन, बिजनसमैन एवं हर वर्ग के प्रबुद्धजन ने विजन फॉर झारखंड पर अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत की. आदित्य विक्रम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा लायी गई मैनिफेस्टो पर जोर डालते हुए कहा कि पार्टी ने सबसे बेहतरीन मैनिफेस्टो प्रस्तुत कर समाज के हर वर्ग के लिए सोचा है, एवं सभी के लिए न्याय किया है. अगर हम सत्ता में आये तो ये सारे वादे धरातल पर पूरा कर देश हित में एक नया कदम बढ़ाएंगे. मौके पर स्पीकर्स में मीनाक्षी सिंह, डॉक्टर रीमा खलखो,रवि खलखो,अभ्युदय एनजीओ के फाउंडर हरनयन नदीम,भानु प्रताप सिंह,अनुष्का चौधरी,विद्याकर कुंवर,जैनेट एंड्रयू, ऐलन एंड्रयू,प्रखर मोदी आदि लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

ये रहे मौजूद

असली चाय की चर्चा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार जयसवाल,राहुल,कैप्टेन अमरेन्द्र सिंह,हरीश प्रभाकर,कृष्णा सहाय,संजीव महतो,अनिल सिंह,आसिफ़ ज़ियाऊल,इरफ़ान ख़ान,आर्या कुमारी,मुस्कान,खेमिस हेमब्रॉम,सक्षम श्रीवास्तव,वंदना,स्वीटी कुमारी,सांखी अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-election-officer-took-stock-of-election-related-work/">रांची

जिला निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव संबंधी कार्यों का लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही