Search

कांग्रेस नेता अजय साह भाजपा में हुए शामिल

Ranchi : कांग्रेस नेता अजय साह भाजपा में शामिल हो गए हैं. रांची के भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में अपने समर्थकों के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा और रांची महानगर जिला अध्यक्ष के के गुप्ता मौजूद थे. दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर लगातार भाजपा का जनाधार पड़ रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अजय साह के भाजपा में आने से संगठन और मजबूत होगी. केके गुप्ता ने कहा कि सभी नए सदस्यों के साथ मिलकर संगठन को आगे बढ़ाना है. आने वाले समय में और भी लोग भाजपा से जुड़ने वाले हैं. इसे भी पढ़ें- ‘सिटाडेल’">https://lagatar.in/citadel-becomes-the-second-most-watched-web-series-worldwide-priyanka-chopras-fans-are-happy/">‘सिटाडेल’

बनी दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज, प्रियंका चोपड़ा के फैंस हुए खुश

अजय साह चाणक्य आईएएस एकेडमी में शिक्षक हैं

अजय साह पिछले 10 सालों से झारखंड और महाराष्ट्र में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में कई अहम पदों पर रह चुके हैं. फिलहाल वे चाणक्य आईएएस एकेडमी में शिक्षक हैं. साह भारत सरकार ऑडिट विभाग में भी काम कर चुके हैं. वहीं से इस्तीफा देकर उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन किया था. अजय साह के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से चाणक्य आईएएस एकेडमी के सीईओ अभिनव मिश्रा, अधिवक्ता संजय साह, राजवर्धन, प्रवीन शंकर, ओम प्रकाश, ब्रजेश झा, वसीम खान, मिराज खान, राजेश प्रसाद, शुभम झा, उज्ज्वल गुप्ता, अजय शर्मा, अभिजीत राज, अनीश देव, प्रखर लोहिया, रौशन गोनू, विशाल, उमा शंकर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -सेंगोल">https://lagatar.in/on-not-giving-importance-to-sengol-amit-shah-asked-congress-why-so-much-hatred-for-indian-culture/">सेंगोल

को महत्व नहीं देने पर अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा, भारतीय संस्कृति से इतनी नफरत क्यों?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//