Search

 
 
 

कांग्रेस नेता सुरजीत नागवाला ने झील की सफाई के लिए नगर निगम और प्रशासन को चेताया

 
Hazaribagh : हजारीबाग की हृदय स्थली कही जाने वाली झील की साफ-सफाई को लेकर हजारीबाग के कांग्रेस नेता सुरजीत नागवाला जल सत्याग्रह करेंगे. उन्होंने झील की सफाई के लिए प्रशासन को चेतावनी दी है. कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर ने इसके लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है. सुरजीत नागवाला ने बताया कि जिस तरह से हजारीबाग की सूबसूरत झील आज कूड़े-कचरे से भरा है और वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है, इस कारण उसमें रहने वाले तमाम जलीय जीव तो मर ही रहे हैं, साथ ही आसपास का वातावरण भी प्रदूषित होता जा रहा है. हजारीबाग पर्यटन का केंद्र है, जहां लोग सुकून से घूमने-टहलने के लिए जाते हैं.

जिला प्रशासन की लापरवाही

हजारीबाग नगर निगम और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण सभी तरह के जलीय जीव तो मर ही गए, साथ ही पूरे वातावरण में प्रदूषण व्याप्त है. एक तरफ नगर निगम शहरी क्षेत्र में लगातार टैक्स की वृद्धि कर रहा है और करोड़ों रुपए टैक्स की उगाही कर रहा है. वहीं दूसरी ओर शहर के बीचो-बीच रमणीक झील प्रदूषित हो गया है. पिछले दिनों ऑक्सीजन की कमी होने से तमाम मछलियां और जलीय जीव आदि तो मर ही गए हैं और आसपास का वातावरण पूरी तरह प्रदूषित हो रहा है. सुबह सैकड़ों लोग झील पर घूमने आते हैं. शहर के लोग अपने परिवार के साथ इस क्षेत्र में शाम में भी लोगों को घुमाने लाते हैं. ऐसे में लोग प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं. कुछ माह पूर्व झील में इसी तरह जलकुंभी का अंबार लग गया था और उस समय भी पूरा पानी प्रदूषित हो चुका था. ऐसे में सुरजीत नागवाला ने चार घंटे पानी में रह कर जल सत्याग्रह का आंदोलन किया था. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही