Search

 
 
 

कांग्रेस नेताओं ने पार्क का किया औचक निरीक्षण, मनमानी शुल्क लेने का आरोप

 
Ramgarh : समाहरणालय परिसर में नवनिर्मित मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क के संचालक द्वारा बरती जा रही कई तरह के अनियमितताओं की शिकायत को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पार्क में प्रवेश शुल्क के नाम पर मनमाने तरीके से राशि की वसूली की जा रही हैं. पार्क में घूमने आए लोगों ने बताया कि पार्क के संचालक द्वारा प्रवेश शुल्क के नाम पर मनमाने ढंग से राशि की वसूली हो रही है. लोगों ने कहा कि शुरुआत में प्रवेश शुल्क के नाम पर ₹10 लिया जाता था लेकिन कुछ दिनों के बाद ₹50 लिया जाने लगा. इधर कुछ दिनों से ₹30 प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :‘द">https://lagatar.in/sanatani-distributed-free-tickets-including-3-news-to-watch-the-kerala-story/">‘द

केरल स्टोरी’ देखने के लिए सनातनी ने नि:शुल्क बांटा टिकट समेत 3 खबरें

डीसी से की गई शिकायत

मौके पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने उपायुक्त रामगढ़ एवं अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी नगर परिषद रामगढ़ को दूरभाष पर सारी बातों से अवगत कराया. वहीं पार्क संचालक के मनमानी रवैया पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संचालक पर कार्रवाई की मांग की. साथ ही साथ प्रवेश शुल्क की दरों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया है. मौके पर जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, मुकेश यादव, सहजाद खान, बलराम साहू, संजय साव,नईम अंसारी तौफीक मुखिया इनाम अंसारी संजू गुप्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :शरद">https://lagatar.in/sharad-pawars-change-of-mind-will-remain-ncp-president-withdraws-resignation/">शरद

पवार का बदला मन, बने रहेंगे एनसीपी अध्यक्ष, वापस लिया इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही