Search

 
 
 

असम विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे झारखंड के कांग्रेस नेता

झारखंड के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आगामी असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए उतारने का निर्णय लिया गया है. झारखंड के इन नेताओं को असम में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और चुनाव प्रचार को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है.
 

Ranchi : झारखंड के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आगामी असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए उतारने का निर्णय लिया गया है. झारखंड के इन नेताओं को असम में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और चुनाव प्रचार को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है.

 

प्रचार के लिए जिन नेताओं को भेजा जा रहा है, उनमें सांसद सुखदेव भगत, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामेश्वर उरांव, विधायक ममता देवी, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक सोना राम सिंकू, विधायक नमन बिक्सल कोनगांडी तथा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलको शामिल हैं.

 

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन सभी नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपेंगे. ये सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में जनसंपर्क, जनसभाएं और संगठनात्मक बैठकंर कर चुनाव प्रचार को गति देंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही