Search

 
 
 

लातेहार : महेश सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

लातेहार नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. समाहरणालय सभागार में सुबह 11 बजे उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने महेश सिंह को शपथ दिलाई. इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई.
 
  • वार्ड पार्षदों ने भी शपथ ली

Latehar :  लातेहार नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. समाहरणालय सभागार में सुबह 11 बजे उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने महेश सिंह को शपथ दिलाई. इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई.

 

समाचार लिखे जाने तक नगर पंचायत उपाध्यक्ष के चयन के लिए प्रक्रिया चल रही थी. जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए दो पार्षदों ने दावेदारी की है. इनमें पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष की पत्नी गुड़िया सिन्हा और संतोष रंजन का नाम शामिल है.

 

नगर पंचायत के 15 वार्डों से निर्वाचित वार्ड पार्षद नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे. इनमें मो. नसरुद्दीन मियां, सुगंधी देवी, विमला देवी, जयराम कपूर, शब्बू प्रवीण, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज कुमार दास, आशा देवी, संयुक्ता कुंवर, मुद्रिका मांझी, संतोष रंजन कुमार, मुस्तरी बीबी, अमनतिका अल्मा पन्ना, इन्द्रदेव उरांव और गुड़िया सिन्हा का नाम शामिल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही