Search

 
 
 

Koderma News: एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेताओं ने किया बूथों का निरीक्षण

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी विनोद कुशवाहा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव डॉ. प्रकाश कुमार तथा प्रखंड अध्यक्षों के साथ बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया.
 
कोडरमा जिले की खबरें

Koderma: कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी विनोद कुशवाहा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव डॉ. प्रकाश कुमार तथा प्रखंड अध्यक्षों के साथ बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया. 

Uploaded Image

इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 326, 327, 365, 328, 329, 344 और 345 सहित कई मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा स्थानीय बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई बूथों पर एसआईआर के तहत शिकायत एवं दावा-आपत्ति प्रपत्रों का वितरण अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है. 

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद मतदान सूची पुनरीक्षण का कार्य तेजी से पूरा किया जाना आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए. विनोद कुशवाहा ने कहा कि निर्वाचन आयोग की यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. ऐसे में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए. 

 

उन्होंने कहा कि शिकायत प्रपत्रों का वितरण धीमी गति से होने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव डॉ. प्रकाश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है. 

 

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक पात्र मतदाता तक प्रपत्र पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली.

 

उन्होंने आश्वस्त किया कि मतदाताओं की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा. कहा कि एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन, राजनीतिक दलों और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. सभी पात्र मतदाताओं को समय पर प्रपत्र उपलब्ध कराकर प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही