Search

तिलेश्वर साहू हत्याकांड में कांग्रेस नेता को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद उनके बेटे ने बुलंद की आवाज

Barhi : तिलेश्वर साहू हत्याकांड में न्यायालय से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिनोद यादव को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने पर उनके पुत्र मंजीत यादव ने अपने पिता को राजनीति षड्यंत्र का शिकार बताया है. उन्होंने कहा कि उनके पिता बरही विधानसभा में दबे-कुचलों का आवाज उठा रहे थे. इससे उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही थी. राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने भी उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हजारीबाग जिला का महासचिव बनाया था. परंतु कुछ विपक्षियों को उनकी लोकप्रियता नहीं भायी और राजनीति षड्यंत्र रचने का काम किया है. प्रथम दृष्ट्या वह जरूर सफल हुए हैं, लेकिन उनके पिता को न्याय जरूर मिलेगा. वह और उनका परिवार न्यायालय के फैसले का सम्मान करता है. शीघ्र ही अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए वे उच्च न्यायालय में अपील करेंगे. पूर्ण विश्वास है कि उच्च न्यायालय उनकी बात अवश्य सुनेगा और न्यायपूर्ण फैसला सुनाएगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/restoration-of-assistant-professors-may-come-out-soon-in-jharkhand/">झारखंड

में जल्द निकलेगी सहायक प्राध्यापकों की बहाली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp