Search

 
 
 

झारखंड में जल्द निकलेगी सहायक प्राध्यापकों की बहाली

 
Rajneesh Prasad Ranchi : झारखंड के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के लिए जल्द बहाली निकाली जाएगी. इसके लिए उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग कार्मिक विभाग के साथ मिल कर काम कर रहा है. विभाग के पदाधिकारियों की मानें तो बहुत जल्द सहायक प्राध्यापकों की बहाली निकाली जाएगी. इसके लिए राज्य के सभी विश्वविद्यालयों से डाटा मांगा गया था. लगभग विश्वविद्यालयों ने इसका डाटा उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग को भेज दिया है.

पूर्व में जेपीएससी को भेजा गया था डाटा

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में जेपीएससी को डेटा भेजा गया था. जिसमें सहायक प्राध्यापक के लिए 1125, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 166 और प्रोफेसर के लिए 72 रिक्तियों से संबंधित जानकारी दी गई थी. लेकिन नियम में बदलाव होने के बाद इसे रोक दिया गया. फिर से नए नियम पर काम किया जा रहा है. नए नियम में अब विश्वविद्यालय को यूनिट बनाया जाएगा. उप निदेशक धनंजय सिंह के अनुसार टेक्निकली अभी जेपीएससी के पास कोई डाटा नहीं है. बता दें कि झारखंड के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है. इसके कारण पीएचडी नहीं होने जैसी कई समस्याएं हो रही है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के स्वीकृत पद से लगभग 60 प्रतिशत कम शिक्षक हैं. इसे भी पढ़ें : अरुणाचल">https://lagatar.in/indian-armys-cheetah-chopper-crashes-in-arunachal-search-continues-for-pilots/">अरुणाचल

प्रदेश : भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलटों की तलाश जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही