Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

Itanagar :  भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसे में दोनों पायलट्स की मौत हो गई. इनकी पहचान भी हो गई है. लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेलिकॉप्टर मंडला हिल्स इलाके में क्रैश हुआ. सेना ने मामले की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं. डिफेंस गुवाहाटी के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि आर्मी एविएशन का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के बोम्डियाल के पास ऑपरेशनल उड़ान पर था. सुबह 9:15 बजे इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया था. (पढ़ें, इरफान-रणधीर,">https://lagatar.in/irrfan-randhir-quarrel-in-the-morning-love-in-the-afternoon/">इरफान-रणधीर,

सुबह तकरार दोपहर में प्यार)

एटीसी से संपर्क टूटने के कारण हेलिकॉप्टर का नहीं चल पाया था पता 

गुवाहाटी के पीआरओ डिफेंस के लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि ऑपरेशनल सॉर्टी पर चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 9.15 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया था. जिसकी वजह से सेंगे गांव से मिसामारी के रास्ते में उसका पता नहीं चल सका. दोपहर करीब 12.30 बजे बंगजालेप दिरांग थाने के ग्रामीणों ने बताया कि एक दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर मिला है. कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि जब सैनिकों के एक समूह को किसी विशिष्ट मिशन पर भेजा जाता है, तो उसे ऑपरेशन सॉर्टी कहा जाता है. ऑपरेशन सॉर्टी के तहत एक फाइटर पायलट के लिए लक्ष्य पर बम गिराने और बेस पर लौटने का मिशन शामिल होता है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/weather-pattern-changed-in-ranchi-dark-shadow-in-the-day-drizzling-rain/">रांची

में बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, गरज के साथ झमाझम बारिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही