: होली को लेकर अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान, चुलाई शराब और जावा महुआ नष्ट
इस्तीफे की बात को हंसकर टाल गया राजेश ठाकुर
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, प्रखंडों में धरना देकर हम पंचायत तक के लोगों को बताएंगे, कि किसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अडानी ग्रुप से मित्रता एसबीआई और एलआईसी में जमा राशि को बर्बाद कर रही है. इसका खमियाजा देश की गरीब जनता भुगत रही है. बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आयी. इससे एसबीआई और एलआईसी के प्रभावित होने की बात कहकर कांग्रेस ने बीते दिनों सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया था. रामगढ़ उपचुनाव में पार्टी को मिली हार मामले में राजेश ठाकुर ने कहा, पार्टी इसकी समीक्षा करेगी. जब उनसे पूछा गया कि उपचुनाव के नतीजे के बाद उनके इस्तीफे की मांग उठी है, तो उन्होंने कहा, ऐसी बातों को गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए. वहीं कैश कांड में कांग्रेस के तीन निलंबित विधायकों (डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप) के ऊपर हुए जीरो एफआईआर के हाईकोर्ट के निरस्त किए जाने के पूछे सवाल पर कहा, तीनों विधायकों ने उन्हें फोन कर जानकारी दी है. तीनों को दोबारा पार्टी में शामिल किए जाने के मुद्दे पर कहा कि इसपर शीर्ष नेतृत्व विचार करेगा. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-explosion-in-oxygen-plant-6-people-killed-more-than-30-injured/">बांग्लादेश: ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट, 6 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा के घायल होने की खबर [wpse_comments_template]

Leave a Comment