Lagatar Desk: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस की बैठक में तैयारियों के साथ सपा के साथ गठबंधन पर चर्चा की गयी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम समेत कई नेता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका खरगे ने कहा है,”उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई. उत्तर प्रदेश का चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देगा. प्रदेश की जनता परिवर्तन की ओर देख रही है और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है. मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी, इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प पेश करेगी.”
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

