Search

 
 
 

नामकुम में कांग्रेस पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र, यशस्विनी सहाय ने बढ़ाया उत्साह

कांग्रेस के संगठन सृजन वर्ष-2025 अभियान के अंतर्गत सोमवार को नामकुम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदधारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 

Ranchi: कांग्रेस के संगठन सृजन वर्ष-2025 अभियान के अंतर्गत सोमवार को नामकुम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदधारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री और रांची लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी यशस्विनी सहाय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.

कार्यक्रम का संचालन कल्याण लिंडा ने किया. इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक शाहजादा अनवर, जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो, पूर्व जिप अध्यक्ष सुन्दरी तिर्की, वरीय उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष माधो कच्छप, जिला महासचिव अर्चना मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो, महिला जिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अपने संबोधन में यशस्विनी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं. पार्टी की ताकत इन्हीं से है और इन्हीं के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा जनता तक पहुंचती है.

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में उन्हें खिजरी विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे क्षेत्र से भरपूर समर्थन और स्नेह मिला, जिसके लिए वह जनता और कार्यकर्ताओं की आभारी हैं.

यशस्विनी ने कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की और नियुक्त पदधारियों से आग्रह किया कि वे पूरे समर्पण और निष्ठा से पार्टी के लिए काम करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही