Search

 
 
 

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा

CPP चेयरपर्सन  सोनिया गांधी जी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को 10 जनपथ पर कांग्रेस संसदीय दल की रणनीतिक बैठक हुई.  बैठक में अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे.
 

New Delhi : CPP चेयरपर्सन  सोनिया गांधी जी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को 10 जनपथ पर कांग्रेस संसदीय दल की रणनीतिक बैठक हुई.  बैठक में अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे.

 

बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर अपनाये जाने वाली रणनीति पर चर्चा किये जाने की खबर है.  जनहित के मुद्दों, संभावित विधेयकों और विपक्ष की संयुक्त रणनीति पर गहन मंथन हुआ. सूत्रों के अनुसार  कांग्रेस इस बात को लेकर चिंतित है कि मोदी सरकार  परिसीमन बिल ला सकती है. इस बिल के समर्थन में कांग्रेस  के कुछ सहयोगी दल भी आ गये हैं,

 

दरअसल संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. खबर है कि केंद्र की मोदी सरकार मॉनसून सत्र में 131वां संविधान (संशोधन) विधेयक दोबारा लाने की तैयारी कर रही है. इस कारण विपक्षी दलों में हलचल मची हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही