Search

 
 
 

पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी के तेवर तल्ख, एक्स पर पोस्ट किया, 17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने कल देहरादून जायेंगे. बता दें कि देश में विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर राहुल गांधी के तेवर तल्ख हैं.  उन्होंने आज गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, 17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूं.
 

New Delhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने कल देहरादून जायेंगे. बता दें कि देश में विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर राहुल गांधी के तेवर तल्ख हैं.  उन्होंने आज गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, 17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूं.

 

उनका सवाल था कि  उत्तराखंड ही क्यों आ रहा हूं. इसका जवाब खुद देते हुए कहा, क्योंकि देवभूमि को पेपर लीक का epicentre बना दिया गया है. राज्य सरकार पर हमलावर होते हुए एक्स पर लिखा, यहां पटवारी, लेखपाल या कोई और पद क़ाबिलियत से नहीं, अपराधियों के तय किये रेट से मिलते हैं.

 

तंज कसा कि सरकार ने सख़्त नकल-विरोधी क़ानून बनाया. फिर भी पेपर लीक होते रहे. क़ानून कागज़ पर ही पर रहा. बाजार में पेपर बिकते रहे. राहुल ने लिखा, ज़रा सोचिए, एक बच्चे ने सालों तैयारी की.  फ़ॉर्म भरा, फ़ीस दी, दूर के सेंटर तक गया. लेकिन उसका पद किसी और ने ख़रीद लिया.  यह लीक नहीं - यह चोरी है.  उस युवा के हक़ की, उसके रोज़गार की, उसके भविष्य की.

 

राहुल गांधी ने लिखा,  मैं उत्तराखंड के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवा से कह रहा हूं. यह आपकी लड़ाई है, और मैं आपके साथ हूं.  17 जुलाई को देहरादून आइए.छात्रों की गूंज को हुंकार बनाये. लिखा, भविष्य नीलाम नहीं होने देंगे. सपने लीक नहीं होने देंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही