Search

 
 
 

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव का कोरोना संक्रमण से निधन

 

MumbaI : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव का आज सुबह कोरोना संक्रमण से निधन हो गया. जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को राजीव सातव कोरोना पॉजिटिव हुए थे. तब से उनका पुणे के जहांगीर अस्पताल में इलाज चल रहा था. वो वेंटिलेटर पर थे. बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित राज्यसभा सदस्य राजीव सातव को एक नये वायरस ने चपेट में ले लिया था, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गयी थी. उनके निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट के जरिए संवेदना प्रकट की.

डॉक्टरों के अनुसार वह साइटोमेगालो वायरस से संक्रमित हो गये

इस संबंध में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि सातव धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य दोबारा खराब हो गया.  डॉक्टरों के अनुसार वह साइटोमेगालो वायरस से संक्रमित हो गये. मीडिया सूत्रों के अनुसार सातव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी थे.  इसके अलावा उनके संबंध कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी अच्छे थे.  

  महाराष्ट्र से राज्य सभा सदस्य थे सातव

राजीव सातव महाराष्ट्र से राज्य सभा के सदस्य थे.  पिछले महीने संक्रमित होने के बाद राजीव सातव ने कहा था कि हल्के-फुल्के लक्षण दिखने के बाद जांच कराई, जिससे कोरोना से संक्रमित होने का पता चला. हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आये लोगों से कहना चाहता हूं कि वह भी अपना कोरोना जांच करा लें और कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें.  इससे पहले सातव 2014 में महाराष्ट्रा के हिंगोली से लोकसभा सांसद  रह चुके थे. वर्तमान में सातव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और गुजरात कांग्रेस के प्रभारी थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही