Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली रविवार को

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि को लेकर कांग्रेस कल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन करेगी. खबरों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य नेता ‘महंगाई पर हल्ला बोल रैली को संबोधित करेंगे. रैली में देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : संविधान">https://lagatar.in/hearing-in-sc-on-23-september-on-subramanian-swamys-petition-seeking-removal-of-socialism-and-secularism-from-the-preamble-of-the-constitution/">संविधान

की प्रस्तावना से समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को हटाने की मांग वाली सुब्रमण्यन स्वामी की याचिका पर 23 सितंबर को SC में सुनवाई

कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा सात  से

सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा से पहले यह रैली हो रही है, जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे. भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे. इसे भी पढ़ें :  कस्टोडियल">https://lagatar.in/gujarat-number-one-maharashtra-second-in-terms-of-custodial-death-ncrb-report/">कस्टोडियल

डेथ के मामले में गुजरात नंबर वन, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर : NCRB की रिपोर्ट

सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी

अभी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर हैं. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ गयी हैं, इस कारण दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी. जानकारी के अनुसार हालांकि राहुल गांधी इस समय अपनी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश में हैं, लेकिन वह शनिवार तक लौट आयेंगे और दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला करती रही है और कहती रही है कि ये आम लोगों के मुद्दे हैं और इस पर सभी मंचों पर चर्चा होनी चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही