Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने भाजपा के मीर जाफर हमले का जवाब दिया, कहा, अडाणी को बचाने के लिए जयचंदों की फौज खड़ी की गयी

NewDelhi : कांग्रेस ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के हमले को लेकर पलटवार करते हुए आज मंगलवार को आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अडाणी को बचाने के लिए जयचंदों की फौज खड़ी हो गयी है. यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर हो रहा है. पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि शाह और शहंशाह को समझ लेना चाहिए कि वह दोनों लोकतंत्र के किरायेदार हैं, मकान मालिक नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/what-did-sambit-patra-say-about-rahul-gandhi-compared-with-mir-jafar-said-will-have-to-apologize-in-parliament/">राहुल

गांधी के बारे में यह क्या बोल गये संबित पात्रा…मीर जाफर से तुलना की…कहा, संसद में माफी मांगनी होगी

शाह और शहंशाह दोनों लोकतंत्र के किरायेदार हैं, मकान मालिक नहीं  

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, यह बात शाह और शहंशाह दोनों जानते हैं कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे...आप दोनों लोकतंत्र के किरायेदार हैं, मकान मालिक नहीं हैं. आप अपने आप को किरायेदार मानकर चलिए, मकान मालिक बनने की कोशिश मत करिये. खेड़ा ने दावा किया कि यह सब ड्रामा हो रहा है क्योंकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के मित्र के कारनामों पर जवाब मांग रहे हैं. उन्होंने कहा, हम फिर जानना चाहते हैं कि आप जेपीसी का गठन क्यों नहीं करते? इसे भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/opposition-mps-protest-in-the-corridor-of-parliament-in-adani-case-raise-slogans-of-we-want-jpc/">विपक्षी

सांसदों ने अडाणी मामले में संसद के गलियारे में किया प्रदर्शन, वी वांट जेपीसी के नारे लगाये

लोकतंत्र के जयचंद बनना है तो बनिए...

लोकतंत्र के जयचंद बनना है तो बनिए. अगर आप इस तरह से अपने देश को नहीं, दोस्त को तवज्जो देंगे तो आपको इतिहास में जयचंद कहा जायेगा. इस क्रम में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘जयचंदों की एक पूरी फ़ौज बनायी गयी है. इसका काम अडाणी के मुद्दे से ध्यान हटाना और राहुल गांधी के ख़िलाफ स्तरहीन भाषा बोलना है. माफीवीर, जिन्होंने आज़ादी के आंदोलन में एक नाखून नहीं कटाया, वे राहुल गांधी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहे हैं!

कांग्रेस गंदगी का जवाब गंदगी से नहीं दे सकती

उन्होंने दावा किया, कांग्रेस गंदगी का जवाब गंदगी से नहीं दे सकती. जिनको कॉमेडी शो में होना चाहिए वह भाजपा के प्रवक्ता बने हुए हैं. यह सब प्रधानमंत्री के इशारे पर हो रहा है ताकि अडाणी को बचाया जा सके. लंदन में भारतीय लोकतंत्र के संबंध में की गयी टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमलावर भाजपा ने उन्हें मौजूदा भारतीय राजनीति का मीर जाफर करार दिया और कहा कि उन्हें अपने बयानों के लिए माफी मांगनी ही होगी. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, मीर जाफर ने जो किया था नवाब बनने के लिए...और जो राहुल गांधी ने लंदन में किया है... वह बिल्कुल वही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही