Search

 
 
 

भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस का जवाब, कहा- जनप्रतिनिधि जानकारी भी नहीं लें?

Ranchi : महागामा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने भाजपा के आरोपों को निराधार और राजनीतिक हताशा से प्रेरित बताया है.
 
राजनीति की खबरें

Ranchi : महागामा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने भाजपा के आरोपों को निराधार और राजनीतिक हताशा से प्रेरित बताया है.


सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों से विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों या मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेना कोई गलत बात नहीं है. उन्होंने कहा कि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया. उन्होंने केवल मतदाताओं को जागरूक करने और पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली.


उन्होंने कहा कि भाजपा हर सरकारी काम को विवाद का विषय बनाकर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रही है. अगर भाजपा को निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता की इतनी चिंता है तो उसे दूसरे राज्यों में भी ऐसे मामलों पर आवाज उठानी चाहिए.


कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में चल रहे सरकारी कार्यों की जानकारी लेने का अधिकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिना तथ्यों के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है.


सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि कांग्रेस निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता और संवैधानिक गरिमा का सम्मान करती है. यदि आयोग किसी तरह का स्पष्टीकरण मांगेगा तो पार्टी पूरा सहयोग करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य मतदाता सूची की शुचिता नहीं, बल्कि हर संवैधानिक प्रक्रिया पर सवाल उठाकर राजनीतिक लाभ लेना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही