Search

 
 
 

धनबाद में ईडी कहां-कहां कर रही छापेमारी, पढ़ें पूरी डिटेल....

सूत्रों के हवाले से जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जानकारी सामने आई है, उनमें कोयला कारोबारी पप्पू मंडल, गणेश यादव, माधव सिंह, हरेंद्र चौहान, अनिल गोयल, रोहित यादव, शबीर आलम, चौथाई कुलहि सुभाष साव, कांग्रेस नेता इम्तियाज आलम और एलबी सिंह के करीबी रंजीत सिंह व उसके स्टाफ ओम प्रकाश सिंह के नाम शामिल हैं.
 

Dhanbad :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ मंगलवार की सुबह धनबाद में बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने 12 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. ईडी की अलग-अलग टीमें सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर जांच और दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी  है.

 

Uploaded Image

एलबी सिंह के करीबी रंजीत सिंह के शिमला बहाल स्थित घर पर रेड 

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने सरायढेला स्थित नालंदा कॉटेज के एक अपार्टमेंट, कतरास, टिकियापाड़ा, महुदा, लोयाबाद और झरिया समेत कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जांच के सिलसिले में की जा रही है.

 

Uploaded Image

रोहित यादव के कतरास स्थित घर पर ईडी की रेड

 

सूत्रों के हवाले से जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जानकारी सामने आई है, उनमें कोयला कारोबारी पप्पू मंडल, गणेश यादव, माधव सिंह, हरेंद्र चौहान, अनिल गोयल, रोहित यादव, शबीर आलम, चौथाई कुलहि सुभाष साव, कांग्रेस नेता इम्तियाज आलम और एलबी सिंह के करीबी रंजीत सिंह व उसके स्टाफ ओम प्रकाश सिंह के नाम शामिल हैं.

 

Uploaded Image

गणेश यादव के घर (लोदना
हुचुकटांड़) पर दस्तावेज खंगाल रही टीम


बताया जाता है कि रंजीत सिंह के आवास पर पहुंची ईडी टीम को काफी देर तक बाहर इंतजार करना पड़ा. टीम की सख्ती के बाद परिजनों ने दरवाजा खोला, जिसके बाद अधिकारी घर के अंदर दाखिल हुए और तलाशी अभियान शुरू किया.

 

Uploaded Image

एलबी सिंह के स्टाफ ओम प्रकाश शाव के शिमला बहाल स्थित घर पर छापा

 

खबर लिखे जाने तक ईडी की कार्रवाई जारी थी. छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री बरामद हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मामले को लेकर ईडी की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

पहले आपने पढ़ा...

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही