- अजय बाबू, सर्वेश और ज्ञानेश्वरी ने भी जीते पदक
Lagatar Desk : ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मिल गया है. पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है. वहीं, हाई जंपर सर्वेश कुशारे, वेटलिफ्टर वल्लूरी अजय बाबू और ज्ञानेश्वरी यादव ने भी भारत को एक-एक सिल्वर मेडल दिलाए.
शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं.
शर्मिला धनखड़ की इस शानदार जीत से भारत का इस स्पर्धा में मेडल जीतने का 20 साल का इंतजार भी खत्म हो गया. इससे पहले 2006 में रंजीत कुमार जयसीलन ने पैरा एथलेटिक्स में भारत के लिए पदक जीता था.
STORY | CWG: Sharmila wins historic gold in para athletics as India shines with multiple medals
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026
Sharmila Dhankar scripted history by becoming India's first-ever Commonwealth Games para-athletics gold medallist, while high jumper Sarvesh Kushare and weightlifters Valluri Ajaya… pic.twitter.com/NUqOY4rSBd
इसी स्पर्धा में भारत की शिल्पा शायला ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता. शुरुआत में वह चौथे स्थान पर थीं, लेकिन भारत की आपत्ति के बाद अधिकारियों ने नाइजीरिया की खिलाड़ी के एक थ्रो को फाउल घोषित किया. इसके बाद शिल्पा तीसरे स्थान पर पहुंच गईं और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला.
वहीं, पुरुषों की 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में वल्लूरी अजय बाबू ने कुल 330 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वह गोल्ड मेडल से सिर्फ एक किलोग्राम पीछे रह गए. मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद ने 331 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया.
अजय बाबू के पिता श्रीनिवास राव ने भी 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया था. पिता के बाद अब बेटे ने सिल्वर जीतकर परिवार की इस उपलब्धि को आगे बढ़ाया है.
इसके अलावा हाई जम्पर सर्वेश कुशारे और ज्ञानेश्वरी यादव ने भी अपने-अपने मुकाबलों में सिल्वर मेडल जीतकर भारत की पदक तालिका को मजबूत किया है. इन शानदार प्रदर्शनों के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पदक अभियान और मजबूत हो गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment