Search

 
 
 

रिहा होंगे प्रदर्शनकारी छात्र, केस भी होगा खत्म, नीट आंदोलन पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला

बिहार सरकार ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऐलान किया है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे तक हुए आंदोलन से जुड़े किसी भी छात्र या प्रदर्शनकारी के खिलाफ सख्त या बदले की भावना से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी.
 
बिहार की खबरें

Patna : बिहार सरकार ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऐलान किया है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे तक हुए आंदोलन से जुड़े किसी भी छात्र या प्रदर्शनकारी के खिलाफ दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक या प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी.

 

सरकार ने यह भी बताया कि 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज सभी एफआईआर, शिकायतें और कारण बताओ नोटिस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सरकार ने संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

 

 

साथ ही आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्रों और अन्य लोगों को भी जल्द रिहा किया जाएगा. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस अवधि के दौरान दर्ज मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आगे भी कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं होगी. 

 

गौरतलब है कि नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में छात्र आंदोलन कर रहे थे. बिहार में कई जगह प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई थी, जिसके बाद कई मामले दर्ज किए गए थे. सरकार के इस फैसले को छात्रों की मांगों की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही