Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का सरकार को संदेश, केशव महतो बोले- बल नहीं, संवाद से निकले समाधान

Ranchi : झारखंड में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बयान दिया है. उन्होंने छात्रों पर बल प्रयोग को गलत बताते हुए सरकार से बातचीत के जरिए उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बयान दिया है. उन्होंने छात्रों पर बल प्रयोग को गलत बताते हुए सरकार से बातचीत के जरिए उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की है.


केशव महतो कमलेश ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से छात्रों के समर्थन में जताई गई चिंता का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अपने अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग उचित नहीं है. छात्रों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाना चाहिए.


उन्होंने कहा कि छात्र परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. ऐसे में उनके साथ लोकतांत्रिक और संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए. लाठीचार्ज, आंसू गैस या किसी भी तरह का अनावश्यक बल प्रयोग समस्या का समाधान नहीं है.


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार और उनकी जायज मांगों के साथ खड़ी है. सरकार ने चार सदस्यीय कमेटी बनाई है और कमेटी लगातार छात्रों से बातचीत कर रही है, लेकिन सिर्फ संवाद नहीं बल्कि समाधान भी होना चाहिए.


उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उन्हें सुना जाना चाहिए. छात्र झारखंड की ताकत और भविष्य हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है.


केशव महतो कमलेश ने छात्रों से शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और अनुशासित तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की. उन्होंने छात्रों से किसी भी तरह के उकसावे और अराजकता से बचने को कहा. साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक हिंसा या अराजकता का माध्यम बनाने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाना चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही