Search

 
 
 

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने लॉन्च किया पांच का दम कैंपेन

 
Ranchi: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपने सोशल मीडिया विभाग को चुस्त-दुरूस्त करने में जुटी है. इसको लेकर बुधवार को सोशल मीडिया विभाग की एक बैठक हुई. जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार किया गया. चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई. सोशल मीडिया के प्रभारी अभय तिवारी ने बूथ स्तर पर पांच का दम कैंपेन लॉन्च किया. जिसमें गूगल फॉर्म के माध्यम से हर विधानसभा स्तर तक बूथ में पांच लोगों को नियुक्त किया जाएगा. बैठक में विभाग के झारखंड प्रभारी अभय तिवारी, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन प्रभारी सह महासचिव अमुल नीरज खालखो प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, प्रदेश प्रवक्ता सोनल शांति रिंकू के साथ साथ स्टेट कोऑर्डिनेटरस प्रशांत पांडेय, संजय कुमार स्टेट को - कोऑर्डिनेटरस, जिला कोऑर्डिनेटर्स आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-day-boarding-badminton-players-performed-brilliantly/">रांची

डे बोर्डिंग के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

अगस्त में रांची में होगा सोशल मीडिया का वर्कशॉप, सुप्रिया हिस्सा लेंगी

अभय तिवारी ने कहा कि इसी माह रांची में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा. जिसमें सोशल मीडिया विभाग की केंद्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत शिरकत करेंगी. सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन गजेंद्र सिंह ने बताया कि आज की सांगठनिक बैठक आगामी विधानसभा की तैयारियों को लेकर रखा गया है. जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई है कि कैसे हम डिजिटली और सोशियली सोशल मीडिया को मजबूत करेंगे. कांग्रेस की विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कैसे पहुंचे, इसपर चर्चा हुई. संगठन प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो ने सोशल मीडिया विभाग आज के समय में राजनीति का सबसे अहम हिस्सा है. आज बिना सोशल मीडिया के चुनाव की परिकल्पना संभव नहीं है. मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम सरकार की योजनाएं और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक अपनी बातों को पहुंचा सकते हैं. इसे भी पढ़ें -गढ़वा:">https://lagatar.in/people-of-jharkhand-know-their-rights/">गढ़वा:

झारखंड के लोग अपने अधिकार को जानते हैं – मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही