Search

कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान 25 जून से, 9 अगस्त को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम

New Delhi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj) अभियान चलाने का ऐलान किया है. इस संबंध में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पार्टी पदाधिकारियों को पत्र जारी कर अभियान को समर्थन देने की अपील की है.
 
जारी पत्र के अनुसार, कांग्रेस ने कहा है कि देश के युवा बेरोजगारी और लगातार सामने आ रहे परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामलों से प्रभावित हो रहे हैं. अभियान का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना बताया गया है.

यह अभियान 25 जून 2026 से 9 अगस्त 2026 तक चलेगा. अभियान के अंतिम चरण में 9 अगस्त को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है. इस दौरान देशभर में जिला स्तर पर जनसंपर्क अभियान, प्रेस कॉन्फ्रेंस, छात्र संवाद, सार्वजनिक कार्यक्रम और सोशल मीडिया अभियान चलाए जाएंगे.

अभियान के तहत कांग्रेस ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं -

- परीक्षा प्रणाली की समीक्षा और सुधार

 - शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक मामलों से जुड़े आरोपों की जांच

- वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर को संस्थागत रूप देना

पत्र में पार्टी की राज्य, जिला और अन्य इकाइयों से अपील की गई है कि वे भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) और एनएसयूआई (NSUI) के साथ मिलकर अभियान को आगे बढ़ाएं और छात्रों, अभ्यर्थियों व अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही