Search

 
 
 

Palamu News: रामपुर गोलीकांड के आरोपी के साथ पुलिस रिमांड में मारपीट का आरोप

रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी मंटू सिंह के साथ पुलिस हिरासत में मारपीट करने का आरोप लगा है. मंटू सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस रिमांड में पुलिसकर्मियों ने मंटू सिंह को बुरी तरह पीटा. जिससे उनके कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आयी हैं. कमर के नीचे पीछे का हिस्सा सूज गया है और लाल व काला रंग का हो गया है.
 

Medininagar :  रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी मंटू सिंह के साथ पुलिस हिरासत में मारपीट करने का आरोप लगा है. मंटू सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस रिमांड में पुलिसकर्मियों ने मंटू सिंह को बुरी तरह पीटा. जिससे उनके कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आयी हैं. कमर के नीचे पीछे का हिस्सा सूज गया है और लाल व काला रंग का हो गया है.

 

Uploaded Image

कमर के नीचे दाहिनी तरफ का हिस्सा

 

इस मामले में पलामू जिला बल के पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने पर बताया गया कि मारपीट करने का आरोप गलत है. आरोपी ने खुद ही अपने कमर के नीचे के हिस्से को जमीन व दिवार पर रगड़कर जख्मी कर लिया है.  परिजनों के अनुसार, मंटू सिंह ने 9 जून को न्यायालय में सरेंडर किया था. इसके बाद चैनपुर थाना की पुलिस ने 22 जून को उन्हें 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया.

 

Uploaded Image

कमर के नीचे का बाएं तरफ का हिस्सा

 

 

रिमांड के दौरान ही उसके साथ मारपीट की गई. पूछताछ के नाम पर उन्हें शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित किया गया.  परिजनों ने बताया कि नियमानुसार न्यायिक हिरासत में लिए गए व्यक्ति की मेडिकल जांच कराई जाती है. उनका दावा है कि मेडिकल जांच रिपोर्ट में भी मंटू सिंह के साथ प्रताड़ना किए जाने के संकेत सामने आए हैं.

 

मंटू सिंह के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. इसके साथ ही परिजनों ने मामले को नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन व हाई कोर्ट में कस्टोडियल टॉर्चर का मामला ले जाने की बात कही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही