Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विरोध कर रहे मधु कोड़ा व गीता कोड़ा के सामने ही कांग्रेस ने 1932 खतियान के फैसले का किया समर्थन

  • प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की अध्यक्षता में हुई समन्वय समिति की बैठक
  • ओबीसी आरक्षण को 27% करने सहित सरकार के कई फैसले का भी हुआ स्वागत
Ranchi : हेमंत सोरेन केबिनेट से बीते दिनों पास 1932 के खातियान को स्थानीय नीति का आधार बनाने के फैसले का पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेसी नेता मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा लगातार विरोध कर रहे थे. मंगलवार को उन्हीं के समक्ष झारखंड कांग्रेस ने 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति के प्रस्ताव का समर्थन किया है. इसके अलावा पार्टी ने ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत किये जाने का भी स्वागत किया है. प्रदेश कांग्रेस कमिटी समन्वय समिति के सदस्यों एवं जिला संयोजकगण की बैठक में इस बाबत लाए पर प्रस्ताव का स्वागत किया गया. मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में हुई इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे कर रहे थे. बैठक में एक स्वर में सभी ने कहा कि चुनाव पूर्व जनता से किए गये वायदों के अनुसार एवं झारखंडवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग के आधार पर ही राज्य में 1932 के खतियान को स्थानीय नीति का आधार बनाने का फैसला हुआ है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/88-6.jpg"

alt="" width="1024" height="768" />

पुरानी पेंशन योजना लागू करने का भी स्वागत

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मधु कोड़ा, धीरज प्रसाद साहू, गीता कोड़ा, प्रदीप बालमुचू, सुखदेव भगत, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, सहित प्रणव झा, बंधु तिर्की सहित कई नेता उपस्थित थे. इसी तरह ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग 12 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण को 28 प्रतिशत, आर्थिक रूप कमजोर वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण किये जाने के निर्णय, पुरानी पेंशन योजना, आंगनबाड़ी सहायिका सेविका के मानदेय बढ़ाये जाने, पुलिसकर्मियों के क्षतिपूर्ति अवकाश के संबंध में लिए निर्णय, सहायक पुलिसकर्मियों के सेवा विस्तार के निर्णय का भी सर्वसम्मति से स्वागत किया गया.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-old-father-arrived-to-collect-sons-body-gave-his-life-after-dispute-with-girlfriend/">हजारीबाग:

बेटे का शव को लेने पहुंचे वृद्ध पिता, प्रेमिका से विवाद के बाद दे दी थी जान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही