Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जैक डोर्सी के दावे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा-मदर ऑफ डेमोक्रेसी में मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी हुई

NewDelhi :  ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के दावे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हनलावर हो गयी. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनते ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी में मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी लगातार कैसे किया जा रहा है. इसी सच को उजागर करना है. सुप्रिया श्रीनते ने कहा कि जब तीन काले कृषि कानून आये थे और उन किसानों का दमन किया जा रहा था. एक साल से किसान दिल्ली की शरहद पर ठंड, गर्मी, बरसात, ओले झेलते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे. तो बजाय समाधान ढूंढने के उनको मवाली, खालिस्तानी, पाकिस्तानी और आतंकवादी कहा जा रहा था. इतना ही नहीं ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म को यह भी कहा जा रहा था कि अगर उनको दिखाया तो भारत में तुम्हारी कंपनी बंद कर देंगे और छापे मारे जायेंगे. (पढ़ें, दिल्ली-NCR">https://lagatar.in/strong-tremors-of-earthquake-in-many-states-including-delhi-ncr-earth-shook-in-china-pakistan-too/">दिल्ली-NCR

समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके, चीन-पाकिस्तान में भी हिली धरती)

चुनावी नफा-नुकसान के लिए कृषि कानून वापस ले लिया

सुप्रिया श्रीनते ने आगे कहा कि अपने घमंड और अंहकार में चूर इस देश का डरपोक और तानाशाह प्रधानमंत्री तब तक चुप रहा, जब तक 700 से ज्यादा किसानों की शहादत नहीं हो गयी. चुनावी नफा-नुकसान देखते हुए तीन कृषि कानून वापस ले लिये. लेकिन यह सच है कि जब अपने देश का अन्न दाता अपने हक की लड़ाई लड़ रहा था तो इस देश का प्रधानमंत्री उनका दमन कर रहे थे. उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे थे. मई 2021 की बात है. किसान आंदोलन चल रहा था. अपनी सीमा पर था. तब बीजेपी की आईटी सेल के प्रवक्ताओं और सांसदों ने किसी तथाकथित टूल किट को लेकर ट्विटर पर मन धडंग ट्वीट किया था. उनका कहना था कि कांग्रेस इस टूल किट का इस्तेमाल कर रही है. कहा कि उसे भ्रामक मीडिया कहकर टैग किया था. आज यह खुलासा हो रहा है. 24 मई 2021 को ट्विटर के ऑफिस और कर्मचारियों के घर पर छापा पड़ा. यह सब किसानों की आवाज को दबाने के लिए किया गया था. इसे भी पढ़ें : कोयला,">https://lagatar.in/raids-at-9987-places-in-jharkhand-against-illegal-mining-coal-sand-stone-7720-persons-arrested-and-12494-vehicles-seized/">कोयला,

बालू व पत्थर के अवैध खनन के खिलाफ झारखंड में 9987 जगहों पर छापेमारी, 7720 व्यक्ति गिरफ्तार व 12494 वाहन जब्त

प्रधानमंत्री इतने कायर कि छोटी बच्ची ग्रेटा थनबर्ग से डर जाते

सुप्रिया श्रीनते ने कहा कि इस देश के प्रधानमंत्री इतने कायर क्यों है. 140 करोड़ आबादी की सरकार 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट से डरते हैं. पॉप सिंगर रिहाना से डरते हैं. और तो और छोटी बच्ची ग्रेटा थनबर्ग से डरते हैं. कहा कि डोर्सी के इस दावे से एक बार फिर प्रमाणित हो गया है कि मौजूदा सरकार देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत यह दावा भी किया कि सरकार के निर्देश पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर छह महीने के लिए रोक लगायी गयी थी.  उन्होंने दावा किया कि ये जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वह वाकई में भयावह हैं, डरावने हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-police-got-big-success-youth-arrested-with-13-5-kg-ganja/">रामगढ़:

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 13.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही