Search

 
 
 

नीट पेपर लीक मामले में 23 को भाजपा कार्यालय घेरेगी कांग्रेस, 3 मांगों को लेकर आंदोलन

Ranchi : नीट पेपर लीक मामले को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस 23 जुलाई को रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करेगी. इसके साथ ही राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना भी दिया जाएगा.
 
राजनीति की खबरें

Ranchi : नीट पेपर लीक मामले को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस 23 जुलाई को रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करेगी. इसके साथ ही राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना भी दिया जाएगा.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि यह आंदोलन तीन मांगों को लेकर किया जा रहा है. कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और नीट पेपर लीक मामले पर संसद में चर्चा कराने की मांग की है.

 

सोनाल शांति ने कहा कि देश का युवा और छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित है. उनका आरोप है कि केंद्र सरकार छात्रों की बात सुनने के बजाय उनके साथ सख्ती कर रही है. उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया. साथ ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के साथ भी गलत व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि केंद्र सरकार छात्रों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है.

 

कांग्रेस का कहना है कि वह छात्रों के हित में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी. पार्टी का दावा है कि छात्रों के मुद्दों पर सरकार को आखिरकार जवाब देना होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही