Search

 
 
 

एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी कांग्रेस की बड़ी रैली, अनुमति मिली

Lagatar Desk: दिल्ली पुलिस ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने एमसीडी से पूछा था कि रामलीला मैदान कब-कब खाली है. एमसीडी ने जानकारी दी है कि रामलीला मैदान 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खाली है. इसके बाद पार्टी ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के आवेदन पर विचार करने, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी व अन्य लॉजिस्टिक्स पर चर्चा करने के बाद एनओसी जारी कर दिया है.
 
रामलीला मैदान

Lagatar Desk: दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली होगी. दिल्ली पुलिस ने इसके लिए अनुमति दे दी है. सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है.  दिल्ली पुलिस ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने एमसीडी से पूछा था कि रामलीला मैदान कब-कब खाली है. एमसीडी ने जानकारी दी है कि रामलीला मैदान 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खाली है. इसके बाद पार्टी ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था.
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के आवेदन पर विचार करने, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी व अन्य लॉजिस्टिक्स पर चर्चा करने के बाद एनओसी जारी कर दिया है. 

इसे भी पढ़ें - 


जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने 25 अक्टूबर से लेकर तीन नवंबर तक के लिए रामलीला मैदान को बुक कराया है. रैली से पहले बड़े स्तर पर तैयारी की जायेगी. बताया जाता है कि रैली में कांग्रेस के अलावा सभी विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल होंगे. इसके साथ ही देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही