Ranchi News : राजधानी की महिला क्रिकेटरों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच मिलने वाला है. रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) महिला टी-20 क्रिकेट लीग की शुरुआत करने जा रहा है. सत्र 2026-27 के इस टूर्नामेंट का रोमांच 29 अक्टूबर से देखने को मिलेगा. प्रतियोगिता में उतरने की इच्छुक टीमें 25 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं.
इसे भी पढ़ें...
आरडीसीए के कार्यकारी सचिव शंभु सिन्हा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. टीमें धुर्वा स्थित जेएससीए (JSCA) स्टेडियम के संघ कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं. फॉर्म के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. टीमों को तय समय-सीमा के भीतर ही अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

