Bhubneswar : ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम को लोक भवन में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया. इस समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, मुख्य सचिव अनु गर्ग और डीजीपी विनयतोष मिश्रा मुख्य तौर पर मौजूद थे.
ब्रजमोहन राम 18 अक्टूबर को अपना पदभार संभालेंगे. वे राम, हरि बाबू कंभमपति की जगह लेंगे, जिन्होंने 3 जनवरी, 2025 को पदभार संभाला था. ओडिशा रवाना से पहले 15 अक्टूबर को रांची स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, मैं नवरात्र के शुभ अवसर पर 18 अक्टूबर को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में पदभार संभालूंगा.
VIDEO | Bhubaneswar: Newly appointed Odisha Governor Brajmohan Ram receives a Guard of Honour at Lok Bhawan. Odisha CM Mohan Charan Majhi, Chief Secretary Anu Garg and DGP Vinaytosh Mishra attended the ceremony. (Source: CMO Odisha) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 17, 2026
पहले आपने पढ़ा...
ब्रज मोहन राम ने कहा, "मैं सभी के साथ मिलकर काम करूंगा. राज्य का विकास मेरा मुख्य एजेंडा होगा. शिक्षा, बेरोजगारी, किसानों से जुड़े मुद्दे और बिजली, पानी जैसी बुनियादी जरूरतें या संवैधानिक दायरे में आने वाले अन्य सभी मामले मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताएं होंगी."
झारखंड में पलामू से तीन बार भाजपा के सांसद रहे ब्रज मोहन राम पार्टी में अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा रहे हैं. वे एकीकृत बिहार में लातेहार से 1991-95 तक विधायक रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को झारखंड के ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया था.

