Search

 
 
 

रांची जिला क्रिकेट संघ : खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 11 से, पूर्व सचिव व कोषाध्यक्ष दोषमुक्त

Ranchi News : जेएससीए स्टेडियम स्थित संघ कार्यालय में अध्यक्ष अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में ये फैसले लिए गए. बैठक में तय हुआ कि क्लब, स्कूल और एकेडमी के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 25 अक्टूबर तक चलेगा. इसके बाद, मूल पंजीकरण राशि की आधी रकम अतिरिक्त (विलंब शुल्क) के तौर पर देकर 31 अक्टूबर तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे.
 
आरडीसीए

Ranchi News : रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) ने आगामी सत्र के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर से शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही, एक अहम फैसले में संघ के पूर्व सचिव शैलेंद्र कुमार और पूर्व कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक को जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषमुक्त कर दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जेएससीए स्टेडियम स्थित संघ कार्यालय में अध्यक्ष अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में ये फैसले लिए गए. बैठक में तय हुआ कि क्लब, स्कूल और एकेडमी के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 25 अक्टूबर तक चलेगा. इसके बाद, मूल पंजीकरण राशि की आधी रकम अतिरिक्त (विलंब शुल्क) के तौर पर देकर 31 अक्टूबर तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे.

 

बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी हुआ. कार्यकारी कोषाध्यक्ष अंजना दुबे द्वारा निजी कारणों से इस्तीफा दिए जाने के बाद, सहायक सचिव सुनील पाल को नया कार्यकारी कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

 

इस दौरान पिछले सत्र के टूर्नामेंटों की समीक्षा भी की गई. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा, कार्यकारी सचिव शम्भु शरण सिन्हा, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, सुनील कुमार, विभूति भूषण प्रसाद अमर, कार्यकारिणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, सुरेश कुमार, अनवर मुस्तफा, मुजफर अली, मोहम्मद उजैर, सहायक सचिव नंदजी पांडे और माणिक घोष उपस्थित थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही