Search

RDCA विवाद: जांच समिति के अध्यक्ष ने समिति का हिस्सा बनने से किया इनकार, गहराया प्रशासनिक संकट

Ranchi : रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है. संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष समिति को एक बड़ा झटका लगा है. समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने इस जांच प्रक्रिया का हिस्सा बनने से पूरी तरह इनकार कर दिया है.
 
इसे भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार, आरडीसीए में कथित वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियों के खुलासे के बाद इस तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था. संघ के शीर्ष पदाधिकारियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए अरविंद श्रीवास्तव को कमान सौंपी गई थी. लेकिन समिति के गठन के 8 दिन बीत जाने के बाद भी जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी, और अब अध्यक्ष के हटने के फैसले से पूरी कवायद ठप पड़ती दिख रही है.

क्रिकेट गलियारों में इस घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. खेल प्रेमियों और जिला क्लबों का मानना है कि पहले से ही विवादों में घिरे क्रिकेट संघ के लिए यह स्थिति बेहद असहज करने वाली है. अध्यक्ष के इस फैसले के बाद अब यह देखना अहम होगा कि आरडीसीए प्रबंधन इस जांच को आगे बढ़ाने के लिए क्या वैकल्पिक कदम उठाता है और संघ में पारदर्शिता बहाल करने के लिए क्या नई रणनीति अपनाई जाती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही