Paris : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन के हाथों हुई हार फ्रांस के फुटबॉल प्रेमी पचा नहीं पा रहे है. कल सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने फ्रांस पर 2-0 से रौंद दिया और फाइनल में पहुंच गया. हार के बाद गुस्साए समर्थक पेरिस की सड़कों पर उतर आये और आगजनी की.
इस कारण शहर में अफरा तफरी का माहौल नजर आया. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि सड़कों पर आगजनी हो रही है. लोग इधर उधर भाग रहे हैं. पुलिस ने भीड़को तितर बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाई.
अहम बात यह कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिलिट्री परेड के दौरान लोगों से शांति की अपील की थी,लेकिन फ्रांस का वर्ल्ड कप से बाहर होना लोगों को पचा नहीं. लोगों का गुस्सा बढ़ गया. वे सड़कों पर उतर आये और हंगामा शुरू कर दिया. शहर में आगजनी शुरू हो गयी.
स्पेन की टीम की बात करें तो वह इस वर्ल्ड कप इतनी मजबूत साबित हुई है कि अब तक सिर्फ बेल्जियम ही ऐसी टीम है, जो स्पेन के खिलाफ गोल कर पायी है. फ्रांस भी सेमीफाइनल में स्पेन के खिलाफ एक भी गोल नहीं कर पायी.
यहां तक कि फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे भी स्पेन के डिफेंड को तोड़ नहीं पाये. हालांकि उनके सामने तीन मौके बने लेकिन वे गोल तक नहीं कर पाये.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment