Search

 
 
 

अमेरिकी विधेयक में संशोधन, रूसी तेल खरीद पर 500 नहीं,अब 100 फीसदी टैरिफ, भारत-चीन को राहत

खबर है कि US सीनेट ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक में संशोधन किया है. जानकारी सामने आयी है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने मंगलवार को एक कानूनी बिल पेश किया. इसमें रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर पूर्व के मसौदे के अनुसार प्रस्तावित अधिकतम 500फीसदी टैरिफ को घटाकर 100 फीसदी किया गया है.
 

Washington : खबर है कि US सीनेट ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक में संशोधन किया है. जानकारी सामने आयी है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने मंगलवार को एक कानूनी बिल पेश किया. इसमें रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर पूर्व के मसौदे के अनुसार प्रस्तावित अधिकतम 500फीसदी टैरिफ को घटाकर 100 फीसदी किया गया है.

 

इतना ही नहीं, संशोधित विधेयक डोनाल्ड ट्रंप को प्रतिबंधों को हटाने (माफ करने) की शक्ति भी प्रदान करता है. अगर अमेरिकी राष्ट्रपति को लगे कि ऐसा करना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की ओर से रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक में बदलाव का नया प्रस्ताव भारत और चीन के लिए राहत लेकर आया है 
 

 


खबरों के अनुसार अमेरिकी सीनेट में पेश संशोधित विधेयक भारत-चीन के साथ रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले पांच टॉप खरीदारों पर लागू होगा. बता दें कि यह विधेयक मूल रूप से दिवंगत रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेटिक सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने पेश किया था. इस बिल को दोनों दलों रिपब्लिकन और डेमोक्रेट का समर्थन प्राप्त है. 

 
 
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार संशोधित विधेयक के 26 सह-प्रायोजक हैं. बिस के कांग्रेस में आगे बढ़ने के साथ-साथ और अधिक समर्थन मिलने की उम्मीद है. इसके पारित होने की संभावना मूल प्रस्ताव की तुलना में कहीं अधिक  है.  
 


 जानकारी के अनुसार इस साल (2026) की शुरुआत में ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद को लेकर एक प्रस्ताव को  मंजूरी दी थी, जिसमें 500फीसदी  तक टैरिफ लगाने का प्रावधान शामिल था. इसे सैंक्शनिंग रशिया एक्ट ऑफ 2025 कहा गया था 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही