Search

देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, परेड ग्राउंड की अनुमति रद्द होने से रात भर होता रहा हंगामा

गोदियाल ने कहा, वहां कोई सरकारी गतिविधि नजर नहीं आयी. आरोप लगाया कि प्रशासन ने यह फैसला राजनीतिक दबाव में लिया है. सरकार राहुल गांधी के कार्यक्रम से घबरा गयी है.कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि 17 जुलाई को ही आयोजित किया जायेगा. इसका आयोजन अब देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में होगा.
 
Dehradun : राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम करने जा रहे हैं. लेकिन जिलाधिकारी द्वारा परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति रद्द किये जाने से राजनीतिक घमासान मच गया है.

खबर है कि कांग्रेस ने रणनीति बदलते हुए कार्यक्रम स्थल बदल दिया है.  कार्यक्रम बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित किया जायेगा. कांग्रेस के अनुसार यह निर्णय छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.

अहम खबर यह है कि परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मंगलवार देर रात भारी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये. यह देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी.

नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए परेड ग्राउंड पहुंचे और गेट खुलवाने की कोशिश की. पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई. इसके बाद  गुस्साए कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये. 

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा  पार्टी को पूर्व में तीन दिन के लिए अनुमति प्रदान की गयी थी, लेकिन सरकार के दबाव में अनुमति वापस ले ली गयी. गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिस परेड ग्राउंड को सरकारी कार्यक्रम का हवाला देकर अनुमति नहीं दी गयी है.

गोदियाल ने कहा, वहां कोई सरकारी गतिविधि नजर नहीं आयी. आरोप लगाया कि प्रशासन ने यह फैसला राजनीतिक दबाव में लिया है. सरकार राहुल गांधी के कार्यक्रम से घबरा गयी है.कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि 17 जुलाई को ही आयोजित किया जायेगा. इसका आयोजन अब देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में होगा.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही