Search

 
 
 

गडकरी ने कहा, E20 पेट्रोल नहीं खरीदना चाहते, तो XP10 खरीदें, कीमत 170 रुपये लीटर, चार इंफ्लुएंसर के खिलाफ FIR

चार इंफ्लुएंसर के खिलाफ नागपुर साइबर पुलिस में केस दर्ज किया गया है. आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने नितिन गडकरी को बदनाम करने की कोशिश की है. इनमें    बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप, देसी ब्वॉयज NCR, हर्षित राठी और अंकलेश इनवाटे का नाम शामिल हैं,
 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

NewDelhi/Nagpur : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जो एथेनॉल मिक्स (E20) पेट्रोल नहीं खरीदना चाहते, वे 100 फीसदी शुद्ध पेट्रोल खरीद सकते हैं. हालांकि गडकरी ने कहा है कि ई-20 पेट्रोल वाहनों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. लेकिन जो E20 पेट्रोल नहीं लेना चाहते, वो शुद्ध पेट्रोल भी खरीद सकते हैं.

 

बता दें कि  इंडिया ऑयल का शुद्ध पेट्रोल  (XP10) 170 रुपये लीटर है. यानी इसकी कीमत ई-20 पेट्रोल के मुकाबले कहीं अधिक है.  टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार नितिन गडकरी ने यह बात कही है. श्री गडकरी से पूछा गया था कि क्या पंपों पर कम एथेनॉल मिक्स वाला (ई-10) पेट्रोल वापस आ सकता है. इससे लोगों की चिंता दूर हो सकती है. नितिन गडकरी ने कहा, शायद अब नही.

 

इस क्रम में उन्होंने कहा, देश में  20फीसदी एथेनॉल मिक्सिंग का टारगेट पूरा हो गया है. देश के हर कोने में E20 पेट्रोल मिल रहा है. ऐसे में पीछे हटना संभव नहीं है. साथ ही इस मामले में पल्ला झाड़ते हुए कहा, अलग-अलग मिक्सिंग वाले पेट्रोल के विकल्प पर फैसला पेट्रोलियम मंत्रालय को करना है.

 

नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन खराब होने और माइलेज घटने की बात  सिरे से नकार दी. उन्होंने E20 पेट्रोल को लेकर उपजे विवाद को राजनीतिक रूप से प्रेरित करार दिया. आरोप लगाया कि सरकार को निशाना बनाने के लिए गलत और भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं.

 

इसी बीच एक और खबर आयी है. चार इंफ्लुएंसर के खिलाफ नागपुर साइबर पुलिस में केस दर्ज किया गया है. आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने नितिन गडकरी को बदनाम करने की कोशिश की है. इनमें  बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप, देसी ब्वॉयज NCR, हर्षित राठी और अंकलेश इनवाटे का नाम शामिल हैं, 

 

भाजपा के सोशल मीडिया सेल के हेड शिशिर त्रिपाठी ने मामला दर्ज करवाया है. शिकायत के अनुसार अपने वीडियो को असली दिखाने के लिए इन लोगों ने लोगों के भ्रामक इंटरव्यू लिये. इन लोगों ने नितिन गडकरी की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही