Search

 
 
 

Ranchi News: OBC के अधिकार को लेकर कांग्रेस का लोकभवन मार्च 16 सितंबर को

Ranchi News: झारखंड प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष निशांत जसवाल ने कहा कि ओबीसी समाज की वास्तविक आबादी का आंकड़ा सामने आना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना में अलग ओबीसी कॉलम नहीं होने से समाज की सही संख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का पता नहीं चल पाएगा.
 
निशांत जसवाल, अध्यक्ष, प्रदेश ओबीसी कांग्रेस

Ranchi News: जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम रखने की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग कल रांची में ओबीसी अधिकार मार्च निकालेगा. मार्च सुबह 11 बजे बापू वाटिका से शुरू होकर लोकभवन तक जाएगा. कांग्रेस ने मार्च की सभी तैयारियां पूरी होने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें: 

झारखंड प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष निशांत जसवाल ने कहा कि ओबीसी समाज की वास्तविक आबादी का आंकड़ा सामने आना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना में अलग ओबीसी कॉलम नहीं होने से समाज की सही संख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का पता नहीं चल पाएगा.

 

निशांत जसवाल ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी और सरकारी योजनाओं में ओबीसी की हिस्सेदारी तय करने के लिए आबादी के सही आंकड़े जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज अपने अधिकार की मांग कर रहा है, किसी से भीख नहीं मांग रहा है.

 

उन्होंने भाजपा पर भी ओबीसी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा कि जब ओबीसी को अधिकार और प्रतिनिधित्व देने की बात आती है, तो भाजपा चुप हो जाती है.

 

कांग्रेस ओबीसी विभाग के अनुसार, मार्च में राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. निशांत जसवाल ने ओबीसी समाज के लोगों से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर मार्च में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आगामी जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम रखने की मांग की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही