Search

 
 
 

Ranchi News: हर वोटर तक पहुंचेगी कांग्रेस, SIR अभियान को लेकर बनाई नई रणनीति

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की. इसमें झारखंड प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी डॉ. सिरिबेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी समेत कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में के. राजू ने कहा कि जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, बीएलओ और बीएलए-2 मिलकर घर-घर जाएं और मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म सही तरीके से भरवाएं. अगर कहीं कोई गड़बड़ी या त्रुटि मिले तो संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर उसका समाधान कराया जाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से दिए गए कार्यों की ऑनलाइन रिपोर्ट देनी होगी, जिसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी.

Uploaded Image

डॉ. सिरिबेला प्रसाद ने कहा कि जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी होगी. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी बूथ पर किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न हटे.

 

भूपेंद्र मरावी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली समीक्षा बैठकों मं  सभी प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी जरूरी होगी. उन्होंने कहा कि इन बैठकों में मतदाता सूची अभियान की समीक्षा के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का भी आह्वान किया.

 

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों को मतदाता सूची अभियान को गंभीरता से चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हर महीने की 15 तारीख को ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित की जाए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे.

 

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को दिए गए निर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन करना होगा. वहीं विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि कार्यकर्ता ग्रामीणों और आम लोगों को सरल भाषा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया समझाएं और पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करें. बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही