Search

 
 
 

अमेरिका की नयी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसा, क्या से क्या हो गया, बेवफा...

इस नये दस्तावेज में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उसे दावे का जिक्र किया गया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रुकवाया था. जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के 33 पृष्ठ के दस्तावेज व्हाइट हाउस ने जारी किये हैं.
 

New Delhi :   अमेरिका की नयी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति को लेकर मोदी सरकार कांग्रेस के निशाने पर आ गये हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नयी सुरक्षा रणनीति को पाकिस्तान के प्रति अमेरिकी दृष्टिकोण में आये बड़े बदलाव के रूप में इंगित किया है. 

 The 33-page National Security Strategy of the USA has just been released by the White House.

In his introduction to the document, President Trump reiterates his claim that he ‘settled the raging conflict between India and Pakistan.’ The same claim is repeated on page 8.

The… pic.twitter.com/GfeZqxqFDk

   इस नये दस्तावेज में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उसे दावे का जिक्र किया गया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रुकवाया था. जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के 33 पृष्ठ के दस्तावेज व्हाइट हाउस ने जारी किये हैं.


जयराम रमेश ने याद दिलाया कि 2017 में ट्रंप के रणनीतिक दस्तावेज में खुले तौर पर पाकिस्तान पर अमेरिकी साझेदारों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया था,  उसमें आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी थी.  

 

उस दस्तावेज में   इस्लामाबाद पर प्रेशर बनाया गया था कि वह अपने परमाणु शस्त्रागार का जिम्मेदाराना प्रबंधन करे.जयराम रमेश ने कहा कि  नये दस्तावेज में 2017 की तरह साफ आलोचना से बचा गया है  श्री रमेश ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए देव आनंद अभिनीत फिल्म 'गाइड' (1965) के एक गीत का उल्लेख किया.

 

क्या से क्या हो गया, बेवफा तेरी दोस्ती में. बता दें कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नये दस्तावेज के स्क्रीनशॉट’ भी शेयर किये हैं,  जहां मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने के ट्रंप के दावों का संदर्भ है. यह भी जान लें कि रमेश ने दस्तावेज का व्हाइटहाउस वेबसाइट लिंक भी शेयर किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही