Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग को लेकर शाम को राष्ट्रपति से मिलेगी, माकन ने कहा, संसद में चर्चा की जानी चाहिए

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : कांग्रेस आज भी जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगी और शाम को 5 बजे राष्ट्रपति से मिल कर मांग करेगी कि अग्निपथ योजना वापस ली जाये. यह जानकारी कांग्रेस के नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेस में दी. कहा कि इस योजना पर पहले युवाओं और संसद में चर्चा की जानी चाहिए, लेकिन उससे पहले इसे वापस लिया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-internet-service-closed-in-20-districts-of-bihar-police-on-alert-mode/">अग्निपथ

योजना : बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, अलर्ट मोड़ पर पुलिस

कांग्रेस मुख्यालय को छावनी में बदल दिया गया है

इस क्रम में राहुल गांधी से ईडी पूछताछ और कांग्रेस के हल्लाबोल को लेकर अजय माकन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय को छावनी में बदल दिया गया है. माकन ने कहा कि मैं एक राष्ट्रीय पार्टी का महासचिव हूं. मुझे चार जगह अनुरोध कर गाड़ी से उतरकर आना पड़ा. कहा कि विपक्षी पार्टी के कार्यालय को इस तरह घेरना अनुचित है. पूछा कि क्या देश में लोकतंत्र जिंदा है. माकन ने तंज कसा कि CBI ED की कार्रवाई गो एंड लवली (फेयर एंड लवली का बदले हुए नाम का उदाहरण) की तरह है, जिन पर चार्ज लगे हों, उनमें से जो भाजपा में चले जाते हैं, उन पर भाजपा यह क्रीम लगा कर छोड़ देती है. बताया कि हम अग्निपथ और राहुल गांधी को तंग करने दोनों मुद्दों पर शाम को राष्ट्रपति से भी मिलेंगे. राष्ट्रपति को यह भी बतायेंगे कि कैसे हमारे सांसद को परेशान किया गया और ईडी का कैसे दुरुपयोग किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-20-june-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।20 June।।भारत बंद, स्कूलों में छुट्टी!।।रांची हिंसाःमृतक के परिजनों से मिले ओवैसी।।भारत विरोधी नारे पर बीजेपी भड़की।।SA/IND मैचःबारिश ने तोड़ा भारत का सपना।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

केंद्र सरकार बदले की राजनीति कर रही है

माकन ने  आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की ईडी जांच के विरोध कर रहे कांग्रेस सांसद एस जोथिमणि की पिटाई की. जान लें कि राहुल गांधी को आज फिर नेशनल हेराल्‍ड मामले में ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना है. कहा कि पिछले तीन दिनों में राहुल गांधी से 30 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. केंद्र सरकार बदले की राजनीति कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही