Search

 
 
 

2 से 8 अक्टूबर तक कांग्रेस मनाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, जिलों में निकलेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च

Ranchi News :  राकेश सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत सभी जिलों में बड़े पैमाने पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा. मार्च के दौरान संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक रूप से वाचन कर नागरिकों को वयस्क मताधिकार के संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा.
 
कांग्रेस

Ranchi News :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के मार्गदर्शन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ आयोजित करेगी. इस दौरान राज्य के सभी जिलों में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

 

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत सभी जिला कांग्रेस कमेटियां INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. इसके बाद प्रखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें

 

राकेश सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत सभी जिलों में बड़े पैमाने पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा. मार्च के दौरान संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक रूप से वाचन कर नागरिकों को वयस्क मताधिकार के संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा.

 

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार के प्रति जन-जागरूकता और व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है. अभियान में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक, सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अग्रणी संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ जमीनी स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

 

उन्होंने बताया कि अभियान के सभी कार्यक्रमों का प्रदेश और जिला स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा. कार्यक्रमों की फोटो, वीडियो और मीडिया कवरेज को व्यवस्थित रूप से संकलित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराया जाएगा.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस अभियान को गंभीरता, अनुशासन और व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित करेगी. सभी जिला इकाइयों को निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी और संगठित रूप से आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही