Search

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की होगी जीत : डॉ. रामेश्वर उरांव

Ramgarh : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव का धनबाद जाने के दौरान चितरपुर में भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया. तत्पश्चात उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उप चुनाव को लेकर एकजुट रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी, क्योंकि यहां की जनता ने ममता देवी को पांच वर्षों के लिए अपना विधायक चुना था, लेकिन षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाकर जेल भेजने का कुकृत्य किया गया है. जनता ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी. दो भाईयों की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है, लेकिन पार्टी यहां से जिसे भी अपना उम्मीदवार बनाएगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उन्हें जिताने का कार्य करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है. वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रही है. किसानों, मजदूरों, गरीबों के हक व अधिकार के लिए ही यह सरकार समर्पित है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष मुन्ना पासवान व संचालन जकाउल्लाह ने किया. इसे भी पढ़ें : पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/deadly-attack-on-sons-of-policemen-three-injured-two-referred/">पुलिसकर्मियों

के बेटों पर जानलेवा हमला, तीन घायल, दो र‍िम्‍स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp