Search

 
 
 

राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए काम करेगी कांग्रेस : केशव महतो

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
 
राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

केशव महतो कमलेश ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक और मजबूत भारत का सपना देखते थे. उन्होंने देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने पर जोर दिया. कंप्यूटर, दूरसंचार, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उनके फैसलों से देश में नई तकनीक को बढ़ावा मिला.

 

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को लोकतंत्र में अधिक भागीदारी देने के लिए मतदान की उम्र 21 साल से घटाकर 18 साल की थी. गांवों के विकास और पंचायती राज को मजबूत करने पर भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया.

 

केशव महतो कमलेश ने कहा कि राजीव गांधी चाहते थे कि विकास का फायदा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित न रहे. गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को भी विकास का लाभ मिले. उन्होंने देश की एकता और सामाजिक सद्भाव को भी हमेशा महत्व दिया.

 

उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक असमानता जैसी कई चुनौतियां हैं. ऐसे समय में राजीव गांधी के विचार और उनकी सोच और भी जरूरी हो जाती है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना ही राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने और सामाजिक सद्भाव के लिए काम करने की अपील की.

 

कार्यक्रम में राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, ज्योति सिंह मथारू, कुमार गौरव, रमा खलखो, राजन वर्मा, डॉ एम तौसीफ, रमाकांत आनंद, सुनील सिंह, गजेंद्र सिंह, केके गिरी, आभा सिन्हा, सुरेन राम, विजय चौबे, सच्चिदानंद चौधरी, सूर्यकांत शुक्ला, विजय शंकर नायक, जगदीश साहु, निसार खान, जगरनाथ साहु, रेणु कुमारी, जितेंद्र त्रिवेदी, संगीता टोप्पो, राजेश चंद्र राजू, अजय सिंह, प्रशांत पांडेय, डॉ प्रसाद पासवान, अजय जैन, नीतू देवी, उषा पासवान, अनिल उरांव और शहीद अंसारी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही