Search

 
 
 

Latehar News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च

Latehar News: गारू प्रखंड में प्रदर्शन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सकलदीप उरांव एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव ने संयुक्त रूप से किया गया. मौक पर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर पैदल विरोध मार्च निकाला गया. धांगरटोला पंचायत भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया.
 
विरोध मार्च निकालते कांग्रेसी कार्यकर्ता

Latehar News: एसआईआर में कथित गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को जिले के महुआडांड़ और गारू प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने आक्रोश मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया. महुआडांड़ प्रखंड में इसका नेतृत्‍व कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रभारी इफ्तेखार अहमद, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अभय मिंज तथा मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी ने किया. 

इसे भी पढ़ें: 

शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका. कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महासचिव निर्मला टोप्पो, कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन, प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी कांता एक्का, प्रखण्ड प्रमुख कंचन कुजूर, कांग्रेस जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, जिला सचिव कोमल किंडो, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहैल, युवा कांग्रेस प्रखण्ड उपाध्यक्ष पप्पु ख़ान, सचिव सद्दाम खान आदि मौजूद थे.

 

वहीं गारू प्रखंड में प्रदर्शन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सकलदीप उरांव एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव ने संयुक्त रूप से किया गया. मौक पर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर पैदल विरोध मार्च निकाला गया. धांगरटोला पंचायत भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. मौके पर कमरुद्दीन, मंगलदेव पासवान, अशोक पासवान, कृष्णमोहन शुक्ला, सुरेश यादव, अमृतेश्वर सिंह सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही